Bank Me DBT Kya Hota Hai 2025 :- किसी भी प्रकार का Government Scheme का पैसा बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार का सीडिंग होना आवश्यक है!
जानकारी के लिए आपको बता दें की आधार का बैंक खाते में लिंक होना अलग बात है लेकिन सरकारी योजना का पैसा आने के लिए डीबीटी सक्रीय होनी चाहिए!
आप भी किसी भी प्रकार का छात्रवृति का फॉर्म भरें या किसी भी प्रकार का योजना के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अब आपके बैंक खाता में न ही Scholarship का पैसा आया है और न ही किसी भी प्रकार के Government Scheme का पैसा आया है!

तो मेरे प्रिय पाठकों अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्यूंकि आज की इस लेख में आप जानेंगे Bank Me DBT Kya Hota Hai और DBT Aadhaar Seeding Bank Account Me Kaise Kare ये जानेंगे! साथ में आपके बैंक खाते में आधार सीड है या नहीं डीबीटी सक्रीय है या नहीं ये भी जानेंगे!
DBT क्या है ?
DBT Ka Full Form होता है Direct Benifit Transfer ! DBT Service की शुरुआत साल 2013 में हुई थी! डीबीटी एक ऐसा भुगतान प्रणाली है जिसके माध्यम से भारत में सभी प्रकार के Government Scheme के पैसे लाभुक के बैंक खाते में क्रेडिट किये जाते हैं!
आपको बता दें किसी भी प्रकार का Sarkari Yojana का पैसा प्राप्त अपने बैंक खाते में करने के लिए आपके बैंक खाता का आधार सीड होना आवश्यक है!
यदि आप सोच रहे होंगे की आप आधार कार्ड के माध्यम से अपने बैंक खाते से पैसे निकासी और जमा करते है तो आपके बैंक खाते में आधार सीड है और आपके बैंक DBT NPCI Active है तो आप गलत है!
आधार सीडिंग बैंक खाते से रहने से ये होता है की आपको योजनाओं का पैसा आधार नंबर के द्वारा भेजा जाता है! जिससे ये होता है की आपका खाता नंबर कोई सा भी देंगे लेकिन Government Schem का पैसा उसी बैंक अकाउंट में आएगा जिसमे डीबीटी सक्रिय होगा!
बैंक खाते में DBT Aadhaar Seeded काम कैसे करता है ?
- सरकारी योजनाओं का पैसा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से ही भेजा जाता है!
- बैंक खाते में डीबीटी आधार सीड का खास बात ये है की आप कोई सा भी बैंक अकाउंट नंबर योजना और स्कालरशिप में दर्ज करेंगे लेकिन लाभार्थी को भुगतान उसे खाता पर क्या जायेगा जिस खाते में DBT Service Enabled हो!
- अगर आपके बचत खाते में Aadhaar Seeding DBT सेवा चालू नहीं होगा तो आपको Government Scheme का पैसा आपके बैंक खाता में प्राप्त नहीं होगा!
Bank Khate Me DBT Link Hai Ya Nahi Kaise Pata Kare – बैंक खाते में आधार सीडिंग ऐसे चेक करें
DBT Aadhaar Seed Status Check करने के लिए आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए तभी आप बैंक खाते में डीबीटी सक्रय है या नहीं चेक कर पाएंगे!
- बैंक खाते में आधार सीडिंग करने के लिए सबसे पाहले आधार पोर्टल पर जाना होगा जो आप इस लिंक पर क्लीक करके जा सकते हैं https://myaadhaar.uidai.gov.in/

जब आप लिंक पर क्लिक करेंगे तब आपको Login का विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करके आधार नंबर से लॉगिन कर लेना है।
उसके बाद आपके सामने BANK SEEDING का विकल्प दिखाई देगा जिसपर क्लिक करते ही आपको पता चल जायेगा की बैंक खाते में आधार सीडिंग DBT NPCI है या नहीं।

उसके आलवा आपके बैंक खाता में कब आधार सीड किया गया है वो लिखा रहेगा साथ में ये भी जानकारी रहेगी की किस बैंक में आपका Aadhaar DBT Seeding Active है!
बैंक खाता में डीबीटी लिंक कैसे करें या आधार सीड कैसे करें
- अपने बैंक खाते में डीबीटी आधार सीड करने के लिए आपको उस बैंक ब्रांच में जाना है जिस बैंक के खाते में आप डीबीटी आधार सीड करवाना चाहते हैं!
- बैंक में जाने के बाद बैंक प्रबंधक से मिले और उन्हें कहे की हमें सरकारी योजना का पैसा प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाता में DBT NPCI Activate कर द्जिये!
- अगर फिर भी बैंक मैनेजर के द्वारा कहा जाये की आपके खाता में आधार लिंक है पहले से , तो आपको उन्हें बताना है की आधार लिंक की बात नहीं है हमें NPCI DBT Active करवाना है ताकि हमें सरकारी योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से मिले!
- फिर आपको बैंक के द्वारा एक डीबीटी आधार सीडिंग फॉर्म दिया जायेगा!
- जिसे आपको सही-सही भरना है फिर उसके बाद बैंक मैनेजर के पास जमा कर देना है!
- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके बैंक खाते में डीबीटी आधार सीड हो जायेगा जिसके बाद आपके बैंक खाते में सरकारी योजना का पैसा आने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी!
निष्कर्ष
आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की बैंक में खाते में डीबीटी क्या होता है और बैंक खाते में डीबीटी सक्रीय है या नहीं इसकी भी जानकारी मिली! फिर भी आपके मन में DBT NPCI को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट जरुर करें!