Bihar Khatiyan Kaise Nikale Online 2026 : बिहार भूमि खतियान कैसे निकाले

Bihar Khatiyan Kaise Nikale Online 2026 :- बिहार में जमीन का खतियान कैसे निकाले इसकी जानकारी चाहिए तो इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें ताकि आप सभी जान सके की Bihar Bhumi Khatiyan Online Kaise Nikale.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज की इस लेख में सभी आप जानने वालें है की खतियान क्या होता है और बिहार भूमि खतियान कितने प्रकार के होते और इस खतियान में कौन-कौनसी जानकरी दी गयी रहती है इसकी जानकारी भी मिलने वाली है!

हमारी कोशिश है की आपको बिहार भूमि खतियान से जुड़ी वो हर जानकारी दें जिससे आप समझ सके की खतियान क्या होता है और Khatiyan Online Kaise Nikale Online इसकी जानकारी नीचे इसी पोस्ट में बताई गयी है!

Bihar Khatiyan Kaise Nikale 2024

बिहार भूमि खतियान क्या है?

खतियान एक प्रकार का Land Record है जिसमें कुछ इस प्रकार की जानकारी दी गई होती है! आपको बता दें की जब आप बिहार खतियान निकालेंगे तो उसमे सबसे पहले आपको खाताधारी का नाम जिनके नाम पर भूमि का खाता है जिसे रैयत के नाम से जाना जाता है उसी में रैयत का नाम और उसके पिता का नाम लिखा दिखाई देगा!

उसके बाद भूमि के रैयत का पता दर्शाया गया रहता! आपको बता दें की इसमें रैयत का जाति भी दर्शाया रहता है की भूमि का रैयत किस जाति से है!

उसके बाद राजस्व थाना नंबर लिखा रहता है! Bihar Bhumi Record के लिए खाता संख्या भी होता जिस तरह बैंक में आपके नाम से खाता होता है!

उसके बाद रैयत का जमीन जिस जगह पर है उसकी सारी जानकारी रहती है Bihar Bhumi Record के लिए मौजे, अंचल और जिला की जानकारी खतियान में दी गई रहती है ताकि बिहार के जमीन के बारें में हर जानकारी पता चल सके!

खतियान निकालने के बाद आपको जमीन से जुड़ी कुछ इस प्रकार की जानकारी मिलेगी

  • अब हम आपको थोड़े अच्छे से समझा देते है की अगर आप जमीन का खतियान निकालते हैं तो उसमे क्या-क्या जानकारी दी गई रहेगी तो चलिए हम आपको क्रम में बताते हैं!
  • पहला नंबर पर भूमि का खाता नंबर दिया गया रहेगा!
  • दूसरा नंबर पर रैयत का नाम रहेगा जो उस जमीन के खाता के अंतर्गत आता है!
  • तीसरा नंबर खेसर नंबर रहेगा जैसा की आप जानते है की एक खाता संख्या में कई सारे खेसरा संख्या होते हैं!
  • खेत की चौहदी के बारे में बतया गया रहता है की सिर्फ उत्तर से दक्षिण में किसका जमीन है और भूमि का रैयत कौन है!
  • पांचवा स्थान पर जमीन किस किस्म का है उसकी जानकारी दी गई होती है!
  • उसके बाद भूमि की जानकारी रकवा वाले Coloumn में एकड़, डेसीमल, बीघा, कठ्ठा और धुर में दर्शाया गया रहता है!
  • उसके बाद दखल का स्वरुप की जानकारी रहती है!
  • हाकिम के तहकीकात मुताबिक लगान एवम सेस की पूरी जानकारी रहती है!

खतियान कितने प्रकार के होते हैं ?

खतियान निकालने से पहले आप सभी को जानकारी होनी चाहिए की बिहार भूमि खतियान कितने प्रकार के होते हैं वैसे जानकारी के लिए आपको बता दें की जमीन का खतियान 6 प्रकार के होते हैं-

रैयती खतियान- रैयती खतियान का मतलब होता है जो भूमि के मालिक है जिनके नाम पर जमीन का खाता है उसकी पूरी जानकारी रहती है और उस खाते के अंदर आने वाले हर खेसरा की Full Information दी गई रहती है!

सिकमी खतियान- सिकमी खतियान एक प्रकार का ऐसा खतियान है जिसमे बटाई करने वाले के नाम पर खतियान जारी रहता है! इसमें में भी कई प्रकार के होते हैं फ़िलहाल हम ऐसे बटाई करने वाले के बात कर रहें है जो एक जमाने में जो जमींदार की खेती करते थे! और जमींदार के पास समय न रहने पर वो खेती करने के लिए रैयत के नाम एक कागज बनाते है जिसे सिकमी खतियान कहा जाता है!

मुस्तवाहा खतियान- आपने अक्सर गावं घर में सुना होगा की मेरे दादा जी ने इसे दान कर दिए जमीन, गावं का कोई इन्सान इतना सेवा किये तो फलाना को इनाम के रूप जमीन दे दिए तो ठीक इस प्रकार दानवीर के तरफ से दान में इनाम दिया गया भूमि के लिए जो कागज बनता है उसे मुस्तवाहा खतियान कहते हैं!

मुक्त तनाजा खतियान- Mukt Tanaza Khatiyan एक प्रकार का ऐसा खतियान जिसमें लडाई झगरा को शांत करने के लिए जब तक फैसला न हो जाये तब तक के लिए ये Registry होता है जसी मुक्त तनाजा खतियान कहते हैं!

बिहार सरकार खतियान-Bihar Sarkar Khatiyan एक प्रकार का ऐसा खतियान है जिसमे ऐसे जमीन का विवरण रहता है जिस जमीन का कोई मालिक नहीं रहता, जैसे किसी गावं में छोटा नदी, बिहार सरकार के नाम जमीन जिसका रसीद कई सालो से नहीं कट रहा और उसके मालिक कोई अता पता नहीं रहता तो इस प्रकार की बिहार भूमि बिहार सरकार के खतियान में दर्ज रहती!

भारत सरकार खतियान- Bharat Sarkar Khatiyan नाम से ही समझ आ जाता है की इसके अंतर्गत भारत की जो भी भूमि होगी और वो किसी भी रैयत के नाम नहीं है और जमीन काफी ज्यादा है तो इस किस्म की जमीन भारत सरकार के अंतर्गत आती है!  जैसे की विशाल नदी, बांध, पहाड़ और भी बड़ी कई प्रकार जो भूमि होते है वो Bharat Sarkar के खतियान के अंतर्गत आता है!

भूमि खतियान हमें क्यूँ निकलना जरूरी है ?

अक्सर आप सुनते होंगे कोई आपके जमीन को अपना कह रहा है तो कोई आपके नाम पर जो भूमि है उसे कब्जा करके रखा है! तो इस प्रकार की स्तिथि में आपको गावं के जो सरपंच होते हैं या Civil Court में Proof दिखाने होते है की जमीन आपके नाम है या नहीं!

हाँ अगर आपके पास जमीन का कवाला खतियान पहले से है तो कोई बात नहीं अगर आपको न्याय नहीं मिले तो Civil Court जाकर अपनी बात रख सकते हैं! हाँ अगर आपके पास जमीन का किसी भी प्रकार का कागज नहीं है लेकिन बिहार में आपका भूमि है तो आपको खतियान निकलने चाहिए!

दोस्तों अगर आप Bihar Bhumi Khatiyan Online निकालते हैं तो इससे आपको ये फायदा हो जायेगा की जमीन किसके नाम पर है एक खाता के अंदर कितना खेसरा है उस जमीन में आपके माता या पिता के नाम पर कितना जमीन है सबकी जानकारी आसानी से आपको मिल जाएगी!

बिहार में जमीन का खतियान निकालने के लिए क्या होना जरूरी है?

बिहार भूमि खतियान निकालने के लिए क्या होना जरूरी है जिससे आप बिहार भूमि का खतियान निकाल सकते है! इसकी विवरण नीचे दी गयी है!

  • Bihar Bhumi Khatiyan Online निकालने के लिए आपको जिला अंचल और मौजे का पता होना चाहिए!
  • उसके बाद बिहार जमीन खतियान निकालने के लिए आपके पास जमीन का खाता नंबर या खेसरा नंबर होना चाहिए!
  • अगर आपके पास बिहार भूमि का खाता नंबर और खेसरा नंबर नहीं है तो आप Name Wise भी जमीन का खतियान निकाल सकते है!

बिहार में जमीन का खतियान कैसे निकाले ?

बिहार भूमि खतियान निकालना बेहद आसान है, आप बिहार के किसी भी जिले के जमीन का खतियान निकाल सकते हैं! कैसे निकालना है इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है!

bihar me jamin ka khatiyan kaise nikale
  • बिहार में किसी भी जिले का जमीन का खतियान निकालने के लिए बिहार राजस्व विभाग के इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लीक करेंगे आपके सामने बिहार के भूमि का मानचित्र खुलेगा उसमे आपको जिला को खोजना है और उस पर क्लीक करना है जैसे मेरा जमीन दरभंगा जिला में आता है!
  • जब आप अपने जिला पर क्लीक करेंगे तो आपको अपना अंचल को चयन करना है! ध्यान रहे जिस जगह पर आपका जमीन है उसी जगह के अंचल को सेल्क्ट करना है!
  • ये सब करने के बाद जमीन का खाता देखने के लिए आपको मौजा चयन करना होगा! अगर आपको मौजे नहीं मिल रहा तो आप अक्षर वाले कीबोर्ड पर अपने मौजे का पहला अक्षर शुरू का क्लीक करे आपको मौजे दिखाई देने लगेगा फिर उसपर आपको क्लीक करना है!
  • मौजे पर जब क्लीक कर देंगे तब आप खाता संख्या, खेसरा संख्या या खाताधारी का नाम जिस तरीके से भी आपको जमीन का खतियान निकालना हो उस पर क्लीक कर दें
  • खाता संख्या, खेसरा संख्या या खाताधारी का नाम जो भी आप चयन किये है उसका विवरण दर्ज करके खाता खोजे पर क्लीक कर दें!
  • इस प्रकिया को करने के बाद खतियान आपके सामने आ जायेगा! इस तरह से काफी आसानी से बिहार भूमि का खतियान देख सकते हैं!

निष्कर्ष

आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की बिहार भूमि खतियान कैसे निकाले साथ में आप सभी को ये भी जानकारी मिली की बिहार में खतियान कितने प्रकार के होते है! अगर आपके मन में Bihar Bhumi Khatiyan को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट जरुर करें!

Spread the love

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम सेराज है और मुझे सरकारी योजनाओं के बारें में लिखना काफी अच्छा लगता है! ताकि मेरे द्वारा लिखे हुए लेख से आपको लाभ मिले और हर नई योजना की जानकरी मिले! मैं एक आर्टिकल लेखक हूँ और मुझे करीब 7 वर्षो का अनुभव भी है!

Leave a Comment