Bihar Me Jamin Ka Jamabandi Number Kaise Nikale 2025 : बिहार जमीन का जमाबंदी नंबर कैसे निकाले

Bihar Me Jamin Ka Jamabandi Number Kaise Nikale 2025:- बिहार भूमि जमाबंदी पंजी प्रति २ निकालना काफी आसान है अगर आप भी बिहार भूमि का जमाबन्दी नंबर या पंजी प्रति रजिस्टर 2 निकलना चाहते है तो इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज की इस लेख में आप ये भी जानेंगे की Bihar Land Record Jamabandi Number बिहार के जमीन के लिए निकालना क्यूँ जरूरी है! विभाग के द्वारा जारी किया गया जमाबंदी पंजी प्रति में कौन-कौनसी जानकारी मौजूद रहती है!

Bihar Me Jamin Ka Jamabandi Number Kaise Nikale 2024 : बिहार जमीन का जमाबंदी नंबर कैसे निकाले

वैसे जानकारी के लिए आपको बता दें की जमाबंदी पंजी प्रति २ में जो जानकारी रहती है उसी से ही आप अपने भूमि रसीद ऑनलाइन से काट सकते है जिसकी प्रक्रिया इस पोस्ट में बता दिया गया है!

जमाबंदी पंजी प्रति २ क्या है ?

बिहार में जमीन का जमाबंदी नंबर निकालने से पहले आपको ये जानना जरूरी है की जमाबंदी पंजी प्रति २ क्या है! जमीन का जमाबंदी नंबर तब मिलता है जब कोई व्यक्ति किसी से जमीन खरीदारी की है और उसे दाखिल ख़ारिज करवाया हो तो उसे अंचल से सत्यापित होने के बाद उस जमीन के लिए एक प्रकार Jamabandi Number दिया जाता है!

उसके अलावा आपको बता दें की किसी एक भूमि के खाता के अंदर कई सारे खेसरा संख्या आते हैं और जिस परिवार का भूमि की बटवारे की बात आने लगती है और सबको बाँटकर अलग-अलग हिस्सा दिया जाता है तो तो इस स्तिथि में भूमि का दाखिल ख़ारिज अलग-अलग करवाते हैं!

जिससे Verification के बाद जो जमाबंदी नंबर मिलता है उससे बिहार के भूमि का जमाबंदी पंजी प्रति निकालकर अलग-अलग फरीक अपने जमीन का अलग-अलग रसीद कटवाते है!

जानकारी के लिए आपको बता दें की बिहार भूमि जमाबंदी नंबर एक प्रकार का ऐसा नंबर है जिसमें जमीन के मालिक से जुड़ी हर जानकारी रहती है की जमीन का रैयत कौन है उसका जाति क्या है उसका भूमि किस प्रकार है! जमीन के मालिक पर कितना लगान सरकार का बाकी है!

जमीन की चौहदी की बारें में जानकारी रहती है और उसके अलावा जमीन पर किसी प्रकार ऋण फाइनेंस है या नहीं जमीन किस से खरीदी गई है ये सारी जानकारी जमाबंदी पंजी प्रति के रजिस्टर अंतर्गत होती है!

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी प्रति २ निकालने के लिए क्या होना जरूरी है ?

  • बिहार भूमि जमाबंदी पंजी प्रति 2 देखने या निकालने के लिए आपको जिला, अंचल, हल्का, मौजे का पता होना चहिये जिस जगह के जमीन के लिए आप Jamabandi Number निकाल रहें है!
  • बिहार में जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति ऑनलाइन आप खाता नंबर, खेसरा नंबर यानी की प्लाट संख्या और जमाबंदी संख्या से भी निकाल सकते हैं!
  • अगर खाता नंबर खेसरा नंबर या जमाबंदी संख्या आपके पास नहीं है तो आप रैयत के नाम से भी बिहार जमाबंदी पंजी प्रति २ ऑनलाइन निकाल सकते है!

बिहार के जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति रजिस्टर २ हमें क्यूँ निकालना चाहिए ?

पहले से आपके पास जमीन है खतियान है या भूमि का केवाला तो आप सोचते होंगे की फिर जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति क्यूँ निकाले जबकि सब कुछ भूमि से जुड़ी सारे दस्तावेज हमारे पास पहले से हैं!

हम आपको बतायेंगे की बिहार में जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति रजिस्टर २ निकालना क्यूँ जरूरी है! अगर आपके पास जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति होगी जिसमे Jamabandi Number और भाग वर्तमान संख्या इसके अलावा पृष्ट संख्या रहेगी तभी आप जमीन का रसीद ऑनलाइन काट पाएंगे!

इतना तो आप समझ लीजिये की भूमि का जमाबंदी पंजी प्रति रहना क्यूँ जरूरी है, अगर जमाबन्दी पंजी प्रति न रहे तो आप भूमि के लगान का भुगतान नहीं कर पाएंगे!

अगर आप किसी भी प्रकार की जमीन की खरीदारी कर रहें है तो इससे पहले उस जमीन के जमाबंदी नंबर Jamabandi पंजी प्रति जरुर निकाल ले!

आपको बता दें इससे आपको ये जानने को मिलेगा की जमीन किसके नाम पर कितना है और इस जमीन पर किसी प्रकार ऋण बैंक से लिया गया है या नहीं!

अगर आप चाहते हैं की भूमि खरीदारी में आपके साथ धोखाधारी नहीं हो तो इसके लिए जमीन का जमाबंदी नंबर निकालना जरूरी है जिससे आपको उस भूमि के बारें में सारे विवरण मिल जायेगा जिसे आप खरीदारी कर रहे हो!

बिहार के जमीन का जमाबंदी नंबर व पंजी प्रति २ कैसे निकाले?

बिहार भूमि जमाबंदी पंजी प्रति २ निकालने के लिए आपको जमीन का जमाबन्दी संख्या, खाता नंबर, खेसरा नंबर या रैयत के नाम में से किसी एक की जानकारी आपके पास रहनी चाहिए!

बिहार के जमीन का जमाबंदी नंबर व पंजी प्रति २ निकालने लिए आप बिहार सरकार राजस्व विभाग के इस अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं https://parimarjan.bihar.gov.in/biharBhumireport/ViewJamabandi

bihar me jamin ka jamabandi panji prati 2 kaise nikale
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लीक करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला, अंचल, हल्का और मौजे का नाम चयन करना है!
  • उसके बाद आपके पास Plot Number, Khata Number, या जमाबंदी संख्या है तो उस पर क्लीक करे और उसके बगल में जो बॉक्स आएगा उसमे वो नंबर डाल दें फिर सुरक्षा कोड की जगह जो लिखा होगा उसको जोड़कर बॉक्स में लिख दें फिर Search पर क्लीक करे!
  • ऐसा करने के बाद उस खाता नंबर या Plot Number में जितने जमाबंदी नंबर होंगे वो नाम के साथ आ जायेंगे आपको जिसका निकालना है उसके नाम के सामने Red Eye का Icon बना होगा उस पर क्लीक कर देना हैं!
  • जैसे ही आप Red Eye Icon पर क्लीक करेंगे तो आपके सामने रैयत के जमीन का जमाबंदी पंजी प्रति 2 निकल जायेगा जिसमें आप भूमि का सारा विवरण देख सकते हैं!

निष्कर्ष

आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की जमीन का जमाबंदी नंबर कैसे निकाले फिर भी आपके मन में बिहार भूमि जमाबंदी पंजी प्रति को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट जरुर करें!

Spread the love

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम सेराज है और मुझे सरकारी योजनाओं के बारें में लिखना काफी अच्छा लगता है! ताकि मेरे द्वारा लिखे हुए लेख से आपको लाभ मिले और हर नई योजना की जानकरी मिले! मैं एक आर्टिकल लेखक हूँ और मुझे करीब 7 वर्षो का अनुभव भी है!

Leave a Comment