Bihar Me Jamin Ka Rasid Kaise Kate 2025 :- अगर आप जमीन का रसीद समय पर नहीं कटवाते हैं तो आपकी जमीन बिहार सरकार हो सकती है, इसलिए आप सभी इस पोस्ट के माध्यम से जरुर जानें की बिहार भूमि रसीद कैसे काटें!
आज की इस लेकिन में आप सभी जेनेंगे Bihar Jamin Ka Rasid Kaise Kate उसके अलावा आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की आपके जमीन पर कितना लगान राशि बाकी है!
बिहार भूमि रसीद काटने में कौन-कौनसी दस्तावेज लगेंगे आप जान पाएंगे! आज भूमि से जुड़ी हर जानकारी आपके साथ साझा करने वाले है!

नीचे हम इसी के बारें में जानकारी देने वाले है, जमीन का लगान कितने सालो का बाकी है, जमीन का लगान नहीं देने पर क्या हो सकता है , बिहार भूमि लगान रसीद कैसे काटे इसकी जानकारी इस पोस्ट में मिलने वाली है!
Bhumi Lagan Rasid क्या होता है?
बिहार भूमि जमीन रसीद काटने से पहले आपको ये जानना होगा की Bhumi Lagan Rasid क्या होता है! जानकारी के लिए आपको बता दें की जैसे हम किसी को किराया पर मकान देते हैं तो उसका किराया मकान मालिक को किराया में रहने वाले लोग हर महीने हर साल देते हैं!
ठीक उसी प्रकार हम जिस देश में रह रहें है तो हमें Government को टैक्स देना पड़ता है, जिस भूमि पर हम रह रहें है या जितने भी भूमि है है उसका लगान हर साल राज्य सरकार के अधिकारिक वेबसाइट बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा भूमि लगान ऑनलाइन देना होता है!
अगर आपके पास भूमि है है लेकिन अब तक उसका रसीद नहीं कटवाएं है तो जल्द से जल्द भूमि लगान रसीद ऑनलाइन कट लें या किसी से कटवा लें!
अगर आपने किसी से जमीन खरीदा है तो उसका दाखिल ख़ारिज करवा कर खुद के नाम का Bhumi Lagan Rasid जरुर कटवा लें!
बिहार भूमि रसीद नहीं कटवाने पर क्या होता है?
हम जिस देश में रह रहें और उसका लाभ उठा रहें है तो उसका टैक्स देना जरूरी है, चाहे आप व्यापार करते हो या आपके पास काफी ज्यादा सम्पति है तो ठीक उसी प्रकार हम जिस भूमि पर रह रहे उसका समय-समय पर लगान देना काफी जरूरी है!
बिहार भूमि लगान रसीद समय-समय कटवाने पर सरकार के यहाँ आपका सारी जानकारी दर्ज रहेगी इसे सरकार को लगेगा की ये जमीन का मालिक भूमि को सुरक्षा के साथ इस्तेमाल भी कर रहें है और इसका लगान भी भर रहें!
भूमि लगन रसीद कटवाने के फायदे ये है की आपकी जमीन की सुरक्षा इससे ये होता है जब कभी असामाजिक तत्व किसी प्रकार का हमला आपके जमीन पर करता है या गलत मनसे से आपका जमीन कब्जा करता है तो इस स्तिथि में भूमि लगान रसीद काटने के फायदा दिखाई देगा!
आप उस असामजिक तत्व के खिलाफ क़ानूनी करवाई Civil Court से कर सकते है और इसकी सुरक्षा आपको सरकार देगी! किसी गैर इन्सान को आपके जमीन का मालिक नहीं बन्ने दिया जायेगा!
बिहार भूमि लगान समय पर जमा नहीं करने पर क्या होगा
आप काफी दिनों से भूमि का तो इस्तेमाल कर रहें हैं लेकिन उसका टैक्स लगान सरकार को नहीं दे रहें तो सरकार को पता नहीं चलता आपके बारें में न ही आपकी भूमि सम्पति के बारें में!
तो ऐसे में अगर आपने भूमि का लगान रसीद 10 साल से 12 साल तक नहीं कटवाते है या तो भूमि का लगान रसीद जमा नहीं करते हैं तो इस स्तिथि में सरकार उस भूमि को अपने अंदर कर लेती है जिसे अनुवाद बिहार सरकार के नाम से जाना जाता है!
जमीन का रसीद काटने में लगने वाले जरूरी दस्तावेज
आप बिहार भूमि लगान रसीद तभी काट पाएंगे जब आपको पता होगा की जमीन का रसीद काटने के लिए जमाबंदी पंजी प्रति की आवश्यकता पड़ती है!
जमाबंदी पंजी प्रति आप राजस्व बिहार भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट से निकाल सकते है! वैसे आप इस लिंक पर क्लीक करके जमाबंदी पंजी प्रति आसानी से ऑनलाइन निकाल सकते है
- बिहार भूमि जमाबंदी निकलने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ViewJamabandi
- जब आप इस लिंक पर क्लीक करेंगे तो आपके सामने के पेज खुलेगा जिसमें आप Jamabandi Number नाम, खेसरा संख्या या खाता नंबर उसके अलावा जो भी Option दिखाई दे रहा है उसमे से जो आपके पास उस Option का इस्तेमाल करके जमाबंदी पंजी प्रति निकाल सकते है!
बिहार में जमीन का रसीद कैसे काटें
बिहार में जमीन का रसीद काटने के लिए आपके पास जमाबंदी पंजी प्रति होनी उसके बाद आप सभी बिहार भूमि लगान रसीद ऑनलाइन भुगतान करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के इस वेबसाइट पर जाना होगा https://www.bhulagan.bihar.gov.in/

- जब आप इस लिंक पर क्लीक करेंगे तो Bhulagan Bihar का एक पेज खुलेगा!
- अब आपको Pay Online Lagaan पर क्लीक करना है!
- फिर आपके सामने जमीन का रसीद काटने से पहले विभाग के वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है!
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद सामने जो पेज खुलेगा उसमें आपको जमीन से जुड़ी सारी जानकारी देनी होगी!
- सबसे पहले आपको जिला को चयन करना है उसके बाद अंचल के नाम को Select कर लेना है!
- फिर हल्का और मौजे के नाम नाम Select करना है!
- फिर आपको भाग वर्तमान और पृष्ट संख्या वर्तमान भरना है ये आपको जमाबंदी पंजी प्रति में मिल जायेगा!
- उसके बाद आपको खोजें पर क्लीक करना है!
- जब आप खोजें पर क्लीक करेंगे तो जिनके नाम का जमीन होगा उसका नाम आ जायेगा जिसे देखने के लिए देखें पर क्लिक करे!
- जब आप नाम के सामने देखें पर क्लीक करेंगे तो आपके जमीन पर कितने साल का कितना लगान बाकी है उसकी जानकारी आपको मिल जाएगी!
- अब आपको देख लेना है कितना लगान आपके भूमि के लिए बाकी है उसे जमा करने और जमीन का रसीद प्राप्त करने के लिए आपको Remitter में अपना नाम फिर Mobile Number में अपना नंबर और Adress में पता डालकर ऑनलाइन भुगतान करे पर क्लीक करना है!
- क्लीक करते ही आपके सामने जितना लगान बाकी है उसे Online Pay करने के लिए आपके सामने Payment Page खुल जायेगा! जिसमें आपको Netbanking या अन्य Payment Method का इस्तेमाल करके बिहार भूमि लगान रसीद काट सकते हैं!
निष्कर्ष
आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की बिहार में जमीन का रसीद कैसे कटें साथ में ये भी जानकारी मिली की बिहार में अगर भूमि लगान रसीद समय पर नहीं कटवाते है तो उसके क्या नुकसान हो सकते हैं! फिर भी आपको इस बिहार भूमि रसीद को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो कमेंट जरुर करें!