बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 – ₹10 लाख तक वित्तीय सहायता के लिए आवेदन शुरू

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2025-26 Online Apply | ₹10 Lakh Loan + ₹5 Lakh Grant | Full Detailsबिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 – ₹10 लाख तक वित्तीय सहायता के लिए आवेदन शुरू|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन एवं चयन प्रक्रिया की आधिकारिक गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार के माध्यम से मुख्यधारा में शामिल करना है।

इस योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें 50% तक अनुदान (अधिकतम ₹5 लाख) तथा शेष राशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026

योजना का संक्षिप्त विवरण

योजना का नाममुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26
विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
अधिकतम सहायता राशि₹10,00,000
अनुदान (Grant)अधिकतम ₹5,00,000 (50%)
ऋण राशि₹5,00,000 (ब्याज मुक्त / 1% ब्याज – योजना अनुसार)
आवेदन कब से शुरू होगा 25/02/2026
कब तक होगा ऑनलाइन लास्ट डेट 23/03/2026 Last Date Extend
साल 2025-26
आधिकारिक पोर्टलhttps://udyami.bihar.gov.in/

योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य (2025-26)

गाइडलाइन (Annexure-II) के अनुसार इस वर्ष विभिन्न घटकों के अंतर्गत कुल 9347 आवेदकों का चयन किया जाएगा।

  • अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना
  • अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना
  • महिला उद्यमी योजना
  • युवा उद्यमी योजना
  • अल्पसंख्यक उद्यमी योजना
  • दिव्यांगजन उद्यमी योजना

शैक्षणिक योग्यता

  • कम से कम 10+2 / इंटरमीडिएट या समकक्ष
  • आईटीआई / पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा धारक

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष

अन्य पात्रता

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • एकल स्वामित्व / पार्टनरशिप / LLP / Pvt. Ltd. के रूप में इकाई स्थापित कर सकते हैं
  • दिव्यांग योजना हेतु 40% या अधिक दिव्यांगता तथा UDID कार्ड अनिवार्य

आवश्यक दस्तावेज

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र (जन्मतिथि सहित)
  • इंटर/समकक्ष प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • UDID कार्ड (दिव्यांग आवेदक हेतु)
  • Live फोटो एवं हस्ताक्षर

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन (उद्यमी पोर्टल के माध्यम से)
  • जिलावार लक्ष्य के अनुसार कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन
  • दस्तावेजों की स्क्रूटनी
  • 06 दिवसीय प्रशिक्षण (दो चरणों में)

वित्तीय सहायता एवं भुगतान प्रक्रिया

  • अधिकतम ₹10 लाख तक सहायता
  • 50% अनुदान (अधिकतम ₹5 लाख)
  • शेष 50% ऋण (किस्तों में)
  • RTGS/NEFT के माध्यम से राशि हस्तांतरण
  • 90% राशि व्यय के बाद अगली किस्त

ऋण भुगतान (Repayment)

  • दूसरी/तीसरी किस्त के 1 वर्ष बाद ऋण चुकौती शुरू
  • ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से किस्तों में भुगतान
  • समय पर भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटVisit Here
गाइडलाइन PDFAnnexure-II (MMUY 2025-26)
WhatsApp अपडेटJoin Now

FAQs

Q1. इस योजना में कितनी राशि मिलेगी?

Ans: अधिकतम ₹10 लाख, जिसमें ₹5 लाख तक अनुदान।

Q2. आयु सीमा क्या है?

Ans: 18 से 50

Q3. आवेदन कैसे करें?

Ans: उद्यमी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।

Disclaimer

यह जानकारी आधिकारिक गाइडलाइन (Annexure-II) के आधार पर तैयार की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संपूर्ण सूचना अवश्य पढ़ लें।

Spread the love

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम सेराज है और मुझे सरकारी योजनाओं के बारें में लिखना काफी अच्छा लगता है! ताकि मेरे द्वारा लिखे हुए लेख से आपको लाभ मिले और हर नई योजना की जानकरी मिले! मैं एक आर्टिकल लेखक हूँ और मुझे करीब 7 वर्षो का अनुभव भी है!

Leave a Comment