Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana 2025:- मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत इंटर पास छात्रों को 2 साल तक 1000 रूपये प्रतिमाह दिए जाते है साथ में 3 महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिए जाते है!
अगर आप इंटर पास छात्र या छात्रा है और आपको भी मुफ्त में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेना है और साथ में सरकार के द्वारा दिए जाने वाले 1000 रूपये भत्ता प्रतिमाह लेना है तो इस पोस्ट को शुरू से अंत तक पढ़ें ताकि आप सभी Mukhyamantri Swyam Shayata Bhatta Yojana के बारें में जान सके!
आज की पोस्ट में आप सभी को जानकारी मिलेगी मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है और इस योजना के लिए कौन-कौन पात्र है साथ में आप ये भी जानेंगे की मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना अप्लाई कैसे करें और इसका लाभ कैसे लें!
अगर आप पढ़ें लिखे बेरोजगार युवा है तो ये पोस्ट आपको काफी सहायता करने वाली है जिससे आप बिहार सरकार द्वारा दी जानी वाली भत्ता रूपये में प्राप्त करके अपने लिए रोजगार खोज सकते हैं!
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना क्या है ? | Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना नाम से ही प्रतीत होता है की स्वयं के हित में सहायता के लिए के भत्ता मिलना! आपको बता दें की Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana बिहार सरकार के द्वारा चलाई गयी एक ऐसी योजना है जो इंटर पास बेरोजगार युवा को प्रतिमाह 1000 रु० दिए जाते है 2 वर्ष तक उसके अलावा 3 महिना का कुशल युवा प्रोग्राम कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाता है!

ताकि जो इंटर पास बेरोजगार छात्र और छात्रा है जिन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है और वो रोजगार की खोज में है तो ऐसे में सरकार के द्वारा दी जाने वाली भत्ता से वो रोजगार की तलाश कर पाएंगे और जो कंप्यूटर प्रशिक्षण सरकार के द्वारा Kushal Yuva Program दी जाती है उनसे नौकरी मिलने में सहायता मिल पायेगी!
आपको बता दें की Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के लिए आवेदन इंटर पास 20 वर्ष से 25 वर्ष के छात्रा कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते हैं! इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा साल 2016 में हुई थी!
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के उद्देश्य
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का मुख्य उदेश्य ये है की जो भी इंटर पास बिहार के बेरोजगार छात्र और छात्रा है जिन्हें अभी तक न ही नौकरी मिली है और न ही किसी प्रकार का कंप्यूटर प्रशिक्षण सीखी है!
तो ऐसे में बिहार सरकार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत ऐसे बेरोजगार छात्र और छात्राओं को 1000 रूपये प्रतिमाह भत्ता दिए जायेंगे जिससे ये होगा की उस पैसे से वो रोजगार खोज पाएंगे और रोजगार खोजने में आने जाने एक यात्रा में जो पैसे लगते हैं उनमे ये भत्ता के तहत मिलने वाली राशि से सहायता होगी!
साथ में Kushal Yuva Program के तहत जो तीन महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है उससे ये फायदा होगा की छात्र और छात्रा को कंप्यूटर की बेसिक जानकरी मिलेगी और उसे सरकार के द्वारा KYP Course Complete का सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा! जिससे सरकारी और गैर सरकारी नौकरी में भी फायदा होगी!
| योजना का नाम | Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana |
| राज्य | बिहार |
| किसने शुरू की | बिहार सरकार |
| साल | 2025 |
| लाभार्थी | बिहार के इंटर पास छात्र और छात्रा |
| लाभ | 1000 रु० भत्ता के अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ |
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना पात्रता | Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana Eligibility
- जो भी छात्र और छात्रा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए आवेदन करेंगे वो बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए!
- इस योजना के लिए आवेदन केवल इंटर पास छात्र और छात्रा ही कर सकते हैं!
- इस योजना के लिए केवल बेरोजगार छात्र और छात्रा पात्र है जो कहीं भी नौकरी नहीं कर रहे हैं!
- ऐसी छात्र और छात्र जो इंटर पास करने के बाद स्नातक या डिप्लोमा में नामांकन लिया है तो वो इस योजना के लिए पात्र नहीं!
- बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए आपको 3 महीने का KYP ( Kushal Yuva Program ) Course करना जरूरी है!
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना आवेदन में लगने वाले दस्तावेज | Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana Required Documents
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए आप जब भी आवेदन करे तो जरूरी दस्तावेज को जरूर तैयार रखें ताकि आपके द्वारा दी गयी आवेदन विभाग के द्वारा स्वीकार किया जाये! इस बेरोजगारी भत्ता योजना में कौन-कौन दस्तावेज लगेगी इसकी जानकारी नीचे दी गयी है-
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जातीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मैट्रिक मार्कशीट
- इंटर मार्कशीट
- बैंक खाता
- कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana Apply Online – मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana Apply Online करने के लिए आपको शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग के M N S S B Y पोर्टल पर जाना होगा!
जहाँ पर आप बिहार बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ! मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे बता दिया गया है!
- Mukhyamantri Swayam Bhatta Yojana Online Registration के लिए इस लिंक पर क्लीक करें Click Here

लिंक पर क्लीक करने के बाद आपके सामने बिहार बेरोजगारी भत्ता रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपको New Applicant Registration करने के लिए विकल्प दिखाई देगा जिसपर आपको क्लीक करना है!

New Applicant Registration पर क्लीक करने के बाद आपके सामने बेरोजगारी भत्ता रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म खुलेगा उसमें सबसे पहले आवेदक का नाम दर्ज करना है उसके बाद ईमेल आईडी और आवेदक का आधार नंबर दर्ज करना है!
फिर आपको आवेदक का मोबाइल दर्ज करना है जिसके बाद आपको Send Otp पर क्लीक करना है! इस विकल्प पर क्लीक करने के बाद आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के OTP वाले विकल्प में OTP दर्ज कर देना है!
वैसे आपको बता दें की Vasudha Kendra वाले विकल्प पर NO पर क्लीक करना है! फिर जो विकल्प आपो Desired Scheme में दिखाई देगा उसमें आपको SHA वाले विकल्प पर क्लीक करके Submit पर क्लीक करके इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लेना है!
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर यूजर आईडी पासवर्ड आया होगा जिससे आपको इस पोर्टल पर दुबारा लॉग इन करके अपना नया पासवर्ड बना लेना है!
प्रिय छात्र और छात्रा इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको मैट्रिक की जानकारी के अलावा इंटर की जानकारी दर्ज करनी होगी!
उसके बाद आपको बैंक खाता की जानकरी दर्ज करनी है फिर आपको स्थायी पता दर्ज करनी है और आपके द्वारा फॉर्म भरा हुआ जानकारी को Preview पर क्लीक करके वेरीफाई कर लेना है फिर सही जानकारी पाए जाने पर सबमिट कर देना है!
अब आपके सामने कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए पहले अपना जिला और ब्लॉक का चयन करना है उसके बाद Final Submit करना है फिर आपको प्रिंट करके अपने जिला के District Registration and Counseling Center (DRCC ) में 60 दिनों के अंदर जमा कर देना है!
जब आपके द्वारा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना का आवेदन स्वीकार कर लिया जायेगा तब जाकर आपके बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रूपये विभाग के द्वारा क्रेडिट किये जायेंगे!
FAQs- मुख्यमंत्री बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना 2025
प्रश्न: Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के क्या लाभ है ?
उत्तर: Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana का लाभ ये है की आपको भत्ता 1000 रु० भी मिलेंगे साथ में कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जायेगा!
प्रश्न: Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के लिए आवेदन कौन-कौन कर सकता है ?
उत्तर: Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana के लिए आवेदन केवल बिहार के इंटर पास छात्र और छात्रा कर सकते हैं!
निष्कर्ष
इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को जानकरी मिली की Mukhyamantri Nischay Swayam Sahayata Bhatta Yojana क्या है और इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें! फिर भी आपको मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो कमेंट अवश्य करें!