Up Bhagya Laxmi Yojana 2024 :- यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहा है समाज में नकारात्मक सोच रखी जाती है उस सोच को ठीक करने के लिए यूपी सरकार इस योजना का आरंभ किया। इस योजना के माध्यम से कमजोर परिवार की बेटियों को 50000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
बेटी की मां को योजना के तहत 5100 रुपए अनुदान के तौर पर दिए जाते हैं। योजना की शुरुआत लड़कियों के आर्थिक सहायता के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से बेटियों का भ्रूण हत्या को रोकना है। उत्तर प्रदेश भाग्यलक्ष्मी योजना का शुरुआत 2017 में किया गया है।
यह एक छात्रवृत्ति योजना है इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षित एवं पालने के लिए अनुदान दिए जाते हैं। समाज में बेटियों को अधिकार नहीं दिए गए हैं जो अधिकार का उसे हक है हमारे समाज मे पुरुष को जिस नजरिय से देखते हैं उस नजरिए से हमारे समाज में महिलाओं को नहीं देखा जाता है।
और ना उसे कुछ करने का हक दिया जाता है। सरकार द्वारा इस पर ध्यान दिया जा रहा है, सरकार चाहती है कि लड़कियां पढ़ लिख कर आगे बढ़े और अपने परिवार को भी आगे बढ़ाएं, इसलिए सरकार ने इस योजना का आरंभ किया ताकि बेटियां आगे बढ़ सके।
इस पोस्ट को अंत तक पढ़े हम इस योजना के बारे में अनेक सारे बातें आपको आगे बताएंगे ताकि आपको Up Bhagya Laxmi Yojana आवेदन करने में कठिनाई न हो और आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
हम आपको इस पोस्ट माध्यम से बताएंगे की यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है जैसे योजना का लाभ,योजना का उद्देश्य, पात्रता आदि के बारें में जानकारी देंगे!
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना क्या है? | Up Bhagya Laxmi Yojana 2024
यूपी भागलक्ष्मी योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ के द्वारा किया गया।योजना का शुरुआत साल 2017 में किया गया।यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य के बेटियों के लिए है।यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना महिला एवं बाल विकास भाग यूपी के निगरानी में है
योजना में लाभ बेटियों को 50000 और बेटी के मां को 5100 रूपेय सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। योजना के तहत बेटियों को कक्षा 6 में जाने पर माता-पिता को 3000 रुपए और कक्षा 8 में जाने पर 5000 रुपए और कक्षा 10 में जाने पर 7000 रुपए और कक्षा 12वीं में जाने पर 8000 रुपए दिए जाते हैं।

कुल मिलाकर 23000 दिए जाते हैं और 21 साल बाद बढ़कर 2 लाख हो जाते हैं। सरकार लड़कियों के पढ़ाई के लिए अलग-अलग किस्त में खर्चा देते हैं। भूर्ण हत्या जैसे अपराध को रोकने के लिए सरकार ने इस योजना का आरंभ किया।लोगो की नकारात्मक सोच को बदलने के लिए इस योजना का शुरुआत हुआ।योजना माध्यम से बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिला। बेटियों का भविष्य उज्जवल हो सके।
मुख्य बिंदु भाग्यलक्ष्मी योजना 2024
| योजना का नाम | Bhagya Laxmi Yojana( भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश ) |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की बेटियां |
| लाभ | लड़कियों को आर्थिक सहायता के लिए तय राशि |
| साल | 2024 |
| अधिकारिक वेबसाइट | http://mahilakalyan.up.nic.in/ |
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना में कुछ विशेषताएं
आर्थिक मदद के लिए भाग्यलक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटी की माँ को 5100 आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।गरीब लड़कियों का विकास- राज्य सरकार बेटियो का की आर्थिक रूप में मदद करती है ताकि परिवार के लिए यह बोझ न बने।
नवजात शिशु का नाम- नवजात शिशु के जन्म होने पर ₹50,000 रुपए दिए जाते हैं।बालिका को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इलाज के लिए सहायता-बालिका के इलाज के लिए यूपी सरकार रुपये की आर्थिक सहायता करती है।विवाह होने पर आर्थिक सहायता 21 साल के उम्र में लड़की को 2 लाख रुपए तक मिलते हैं।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार का अप भाग्यलक्ष्मी योजना के लाने का मुख्य उद्देश्य यह है ताकि बेटियों के प्रति भेदभाव खत्म हो और उसके स्थिति में सुधार हो। जिससे समाज में बेटियों के लिए नवरात्मक सोच को खत्म किया जा सके।
क्योंकि बहुत हत्या बहुत अधिक होने लगा था उसे पर रोक लगाने के लिए सरकार ने इस योजना का आरंभ किया। इस योजना का लाभ बेटियों के पैदा होने से लेकर शिक्षा लेने तक मिल सके।
योजना का लाभ लेने के लिए परिवार अपने बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाए। बेटी का भविष्य पढ़ लिखकर उज्जवल हो सके। भाग्यलक्ष्मी योजना के आने से बेटियों को विवाह करने में कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
योजना के आने से बेटी के माता-पिता को उसके विवाह तक दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसलिए इस योजना का शुरूआत किया गया है। गरीबी से तंग होकर लोग बेटियों को दुनियां में आने से रोक रहे हैं जिससे बेटियों की कमी होने लगी है।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना के लाभ | Up Bhagya Laxmi Yojana Benifits
- इस योजना के तहत बेटियों 50000 रूपये और बेटी के मां को 5100 रूपये दिए जाते हैं।
- बेटी को कक्षा 6 में जाने पर 3000 रुपए और कक्षा 8 में जाने पर 5000 रुपए और कक्षा 10 में 7000 रुपए कक्षा 12 में जाने पर 8000 रुपए दिए जाते है।
- जब लड़की 21 साल के हो जाती है तो उसके माता पिता को 2 लाख रुपए दिए जाते हैं।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना में पात्रता | Up Bhagya Laxmi Yojana Eligibility
- आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ परिवार में दो बेटियों को मिलेगा।
- भाग्यलक्ष्मी योजना का लाभ गरीब परिवार को ही मिलेगा।
- आवेदक का स्वयं का खाता होना अनिवार्य है।
- आवेदक का खाता बैंक आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है
- परिवार का वार्षिक आय 2 लाख से काम होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ को बेटी का शादी 18 साल होने पर कर सकती है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी स्कूल में लड़की का नाम होना चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए नवजात बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना में जरूरी दस्तावेज | Up Bhagya Laxmi Yojana Required Documents
- आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना में आवदेन प्रक्रिया | Up Bhagya Laxmi Yojana Process
भाग्यलक्ष्मी योजना आवेदन करने के लिए के महिला एवं बाल विकास विभाग के इस आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा https://mahilakalyan.up.nic.in/

- आपके सामने होम पेज खुलेगा वहां पर आपको UP Bhagya Laxmi Yojana Application Form Pdf Download करना होगा।
- Pdf download करने के बाद आपको अपनी पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भर देना है उसके बाद अपना जरूरी दस्तावेज के साथ भाग्यलक्ष्मी योजना फॉर्म को संलंगन कर लेना है!
- भरें हुए भाग्यलक्ष्मी योजना आवेदन फॉर्म को को नजदीकी आंगनवाड़ी या महिला कल्याण विभाग में जाकर जमा करना होगा।
- इस तरह से आप सभी UP Bhagya Laxmi Yojana Apply करके लाभ ले सकते हैं!
निष्कर्ष
आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की भाग्यलक्ष्मी योजना क्या है और इस योजना के लिए अप्लाई कैसे करें साथ में आप सभी को इस योजना पात्रता, लाभ आदि की जानकारी मिली!