Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana 2024 : बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, 50 हजार बालिकाओं को फ्री साइकिल मिलेगी

Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana 2024 :- उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत दिया गया निर्देश के द्वारा कक्षा आठवीं पास होना चाहिए तथा कक्षा 9वी में नामांकन लेने के बाद सभी छात्रों को मुफ्त मैं राज्य सरकार द्वारा साइकिल की राशि प्रदान की जाएगी!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ताकि छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कोई तरह का असुविधा ना हो उत्तराखंड राज्य के उन सभी छात्रों को लाभ मिलेगा जो मैदानी व पर्वतीय दोनों क्षेत्र के हो!इस राशि का लाभ उन्हीं छात्रों को दिया जाएगा जो विद्यालय में 9 वीं में प्रवेश कर चुके हैं!

यह राशि उन सभी छात्रों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि है जो छात्रों को माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने व जाने आने में असुविधा के कारण पढ़ाई को बीच में छोड़ना पड़ता है उन सभी छात्रों के लिए सरकार ने एक नई सोच के साथ एक नया योजना बनाई हैं ताकि इस राज्य के बेटियों को पढ़ाई मैं किसी असुविधा के कारण पढ़ाई रोकना ना पड़े

Contents

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है? | Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana 2024

उत्तराखंड सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए इस योजना की शुरुआत 2024 में की गई है यह योजना शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के द्वारा योजना का आरंभ किया गया है!

इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को कक्षा 9 में प्रवेश लेने के बाद शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अध्यनरत हेतु बालिकाओं को साइकिल दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 2850 रुपया प्रत्येक छात्रा को राज्य सरकार द्वारा प्राप्त करवाया जाएगा यह राशि केवल उत्तराखंड के 9 के छात्रों को इस धनराशि का लाभ मिलेगा!

यह योजना के तहत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र के छात्रों को दी गई साइकिल की प्रोत्साहन राशि से साइकिल खरीदना अनिवार्य होगा जबकि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के छात्रों को दी गई राशि से साइकिल खरीदना अनिवार्य नहीं है!

Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana

अगर वह साइकिल खरीदने मैं इच्छुक है तो ठीक है परंतु अगर वह नहीं लेते हैं तो किसी अधिकृत बैंक में 4 वर्षीय एफडी करवाने का विकल्प भी दिया जाता है यह योजना राज्य सरकार के द्वारा तकरीबन 13 जिलों के लिए आयोजित किया गया है!

इन 13 जिलों में 14 करोड़ से अधिक रुपया आवंटित की गई है बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना लगभग 50000 छात्रों को निशुल्क व बिना किसी समस्या के जाने आने के लिए साइकिल की राशि प्रदान की जाएगी!

मुख्य बिंदु उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2024

योजना का नाम Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana ( उत्तराखंड मुफ्त साइकिल योजना )
राज्य उत्तराखंड
लाभार्थी 9th Class में प्रवेश करने वाली बालिका
साल 2024
लाभ मुफ्त साईकिल
अधिकारिक वेबसाइट https://uttarainformation.gov.in/

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के मुख्य उद्देश्य

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को उच्च शिक्षा में बढ़ावा देने हेतु आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य उद्देश्य है इस योजना का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि छात्रों को विद्यालय समय पर जाने आने में किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े !

बहुत सी बालिकाएं ऐसी है जिनको बहुत-बहुत दूर से विद्यालय आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता था इन सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने एक नई कदम उठाया है ताकि सभी छात्रों को स्कूल व घर जाने में किसी तरह की कठिनाइयां ना हो राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की उज्जवल भविष्य का कामना करने हेतु यह कदम उठाया है सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है!

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लाभ | Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana Benifits

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के द्वारा यह बताया गया है कि राज्य में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक कर आगे की शिक्षा हेतु उन्हें प्रोत्साहित करना बालिकाओं को सरकारी अथवा गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करने हेतु कक्षा नौवीं के छात्रों को मुक्त में साइकिल देने का सरकार ने निर्णय लिया है!

उत्तराखंड के सभी छात्रों को मुफ्त में साइकिल की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इस योजना के तहत 50000 छात्राओं को निशुल्क में साइकिल दी जाएगी इसका लाभ केवल 9 वर्ग के छात्राओं को मिलेगी इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनके खाते में डीबीटी कराई गई है उनके खाते में साइकिल की धनराशि 2850 रुपए तक दी जाएगी!

जिलों में बालिकाओं के लिए कितनी राशि दी जाएगी जिसकी विवरण नीचे दी गई है

  • बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत चमोली में 1595 बालिकाओं के लिए 77 लाख तक की राशि दी गई है!
  • अल्मोड़ा में 3492 बालिकाओं के लिए एक करोड़ रुपया से अधिक तक की धनराशि जारी की गई है!
  • बागेश्वर में 1595 छात्राओं के लिए 45 लाख रुपया तक की राशि आवंटित की गई है!
  • देहरादून में 5615 छात्राओं के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपया की राशि जारी की गई है!
  • चंपावत में 1677 बालिकाओं के लिए 47 लाख रुपया तक की राशि का प्रोत्साहन की गई है!
  • हरिद्वार में 7075 बालिकाओं के लिए 2 करोड रुपए की राशि तक की आवंटित की गई है!
  • तथा नैनीताल में 50 21 छात्रों के लिए एक करोड़ 43 लाख रुपया तक की प्रोत्साहन राशि दी गई है!

उत्तराखंड बालिका शिक्षा योजना की पात्रता | Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana Eligibility

  • यह योजना केवल उत्तराखंड राज्य के छात्राओं के लिए है!
  • छात्रा उत्तराखंड के मूल निवासी होनी चाहिए!
  • इस योजना का पत्र उन छात्रों को माना जाएगा जो कक्षा 9वी में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत कर रहे हो उन छात्रों को इस राशि के योग माने जाएंगे!
  • यह योजना उत्तराखंड राज्य के उन सभी छात्राओं को मिलेगा जो पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के हैं!

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना में आवेदन करने में लगने वाले दस्तावेज | Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana Requiured Documents

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • शिक्षा संबंधी दस्तावेज
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना आवेदन करने की प्रक्रिया | Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana Apply Process

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी वेबसाइट में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह योजना विद्यालय के अंतर्गत श्रीमान प्रधानाचार्य द्वारा बालिकाओं को सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी!

उसके बाद बालिकाओं को दी गई जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय में भेजी जाएगी उसके बाद संबंध जनपद समिति के द्वारा छात्रों को जानकारी सत्यापित की जाएगी!

और उसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहत बालिकाओं के खाते में कुल 2850 रूपया तक की धनराशि साइकिल खरीदने हेतु प्रदान की जाएगी

FAQs- उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना

प्रश्न: बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना किस राज्य की योजना है ?

उत्तर: उत्तराखंड

प्रश्न: बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

उत्तर: 9 वीं कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं को!

प्रश्न: बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत क्या लाभ मिलेगा ?

उत्तर: बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं साइकिल क्रय करने के लिए सरकार के तरफ से राशि दी जाएगी!

निष्कर्ष

आज की इस लेख में आप सभी को जानकारी मिली की उत्तराखंड बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना क्या है और अप्लाई कैसे करें साथ में आप सभी को Uttarakhand Balika Shikha Protsahan Yojana Eligbility, Benifits, Required Documents आदि की जानकारी मिली है!

Spread the love

नमस्ते दोस्तों मेरा नाम सेराज है और मुझे सरकारी योजनाओं के बारें में लिखना काफी अच्छा लगता है! ताकि मेरे द्वारा लिखे हुए लेख से आपको लाभ मिले और हर नई योजना की जानकरी मिले! मैं एक आर्टिकल लेखक हूँ और मुझे करीब 7 वर्षो का अनुभव भी है!

Leave a Comment